{"_id":"59-116680","slug":"Ghazipur-116680-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में शिक्षकाें ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में शिक्षकाें ने निकाला मशाल जुलूस
Ghazipur
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर शहर में मशाल जुलूस निकाला। शिक्षकों ने सरजू पांडेय पार्क में सभा कर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का जमकर विरोध किया। कहा कि हम लोगों का आंदोलन मांगों पर विचार होने तक जारी रहेगा।
माध्यमिक शिक्षकों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल की थी। सोमवार को शिक्षकों ने राजकीय सिटी इंटर कालेज से मशाल जुलूस निकाला।
यह मशाल जुलूस मिश्रबाजार, महुआबाग, अफीम फैक्ट्री होते हुए कचहरी स्थित सरजू पांडेय पार्क में सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने और सीटी ग्रेड की विसंगतियों को दूर करने की मांग जा रही है। नई पेंशन नीति को समाप्त कर पुरानी पेंशन नीति लागू की जाए जिससे शिक्षकों को लाभ मिल सके। शिक्षकों ने कहा कि वित्तविहीन व्यवस्था समाप्त की जाए। इस दौरान रामानुज सिंह, डा. रणविजय सिंह, डा. तुंगनाथ पांडेय, विजय श्रीवास्तव, रामलच्छन सिंह यादव, राणा प्रताप सिंह, अवधेश तिवारी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
उधर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दशरथ यादव ने समस्त शिक्षकों से अपील किया है कि वे 18 दिसंबर को स्कूल बंद करके एकजुट होकर लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। इसके लिए सभी शिक्षक 17 दिसंबर को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि लंका मैदान से बस से सभी शिक्षक लखनऊ के लिए रवाना होंगे।