फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षामित्र असमंजस में

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षामित्र असमंजस में

Mon, 16 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 16 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
नोनहरा। शासन की ओर से स्पष्ट शासनादेश जारी न होने के कारण परिषदीय विद्यालयों में पढ़ा रहे हजारों शिक्षामित्रों के सामने शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन करने को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अगर शिक्षामित्र आवेदन करते भी हैं तो उन्हें बिना तैयारी के ही परीक्षा देनी पड़ेगी। ऐसे में बगैर तैयारी के परीक्षा उत्तीर्ण करना उनके लिए मुश्किल साबित होगा।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा 2013 के लिए 16 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। परिषदीय विद्यालयों में अध्यापक बनने के लिए यह परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है। इस स्थिति में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी कर रहे 3070 शिक्षामित्रों को इस परीक्षा के लिए आवेदन करने या न करने संबंधी शासन की ओर से कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ। शिक्षामित्रों का कहना है कि न्यायालय का स्पष्ट निर्देश है कि पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण ही शिक्षक के पद पर नियुक्ति पा सकता है, लेकिन सरकार बिना टीईटी पास किए ही दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके शिक्षामित्रों की सहायक अध्यापक के पद पर कैसे नियुक्ति करेगी, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed