{"_id":"59-115596","slug":"Ghazipur-115596-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह हजार पशुओं का होगा बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह हजार पशुओं का होगा बीमा
Ghazipur
Updated Fri, 06 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पशुओं की मौत से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के 39 जिलों में गाजीपुर का भी चयन किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में जिले के छह हजार पशुओं के बीमा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बीमा की प्रीमियम राशि का आधा पशुपालक तथा शेष सरकार वहन करेगी।
बीमारियों के चलते प्रदेश में हर वर्ष हजारों दुधारू पशुओं की मौत हो जाती है। इससे दूध व्यवसाय पर असर पड़ता है। इसको देखते हुए सरकार ने राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना शुरू की है। सरकार ने प्रदेश के 39 जिलों में बीमा योजना शुरू की है। इसमें गाजीपुर भी शामिल है।
जिले के छह हजार पशुओं के बीमा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत एक पशुपालक के दो दुधारू (गाय-भैंस) का ही बीमा किया जाएगा। बीमा प्रीमियम का पचास प्रतिशत अंशदान सरकार तथा शेष प्रीमियम पशुपालक वहन करेगा। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि पशु का मूल्यांकन पशु चिकित्साधिकारी और बीमा प्रतिनिधि करेंगे। जल्द चिकित्सालयवार लक्ष्य का आवंटन कर दिया जाएगा। बताया कि शासन की तरफ से इस वर्ष बीमा करने की जिम्मेदारी नेशनल इंश्योरेंस के बजाए न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को सौंपी गई है।