{"_id":"59-115587","slug":"Ghazipur-115587-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों लोगों का डाटा उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों लोगों का डाटा उड़ाया
Ghazipur
Updated Fri, 06 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के छावनी लाइन प्रसादपुर में स्थित ग्राम पंचायत भवन के कमरों का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोर लाखों रुपये के उपकर चुरा ले गए। यह सामान इन्फोसिस कंपनी का था, जिसके कर्मचारी पंचायत भवन में रहकर छावनी लाइन क्षेत्र के लोगों का नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के तहत बायोमैट्रिक कार्ड बना रहे थे। उपकरणों के चोरी होने से हजारों लोगों का डाटा गायब हो गया। छावनी क्षेत्र के शेष लोगों के कार्ड बनाने का काम भी अधर में लटक गया। कंपनी के जिला प्रभारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
पिछले 10 से छावनी लाइन क्षेत्र के लोगों का कार्ड बनाने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए सभी उपकरण प्रसादपुर गांव स्थित पंचायत भवन में रखे जाते थे। कंपनी के जिला प्रभारी रोहित शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पंचायत भवन से कार्ड बनाने का काम कंपनी के अनिल वर्मा, सुनील वर्मा, हिमांशु श्रीवास्तव, ममता, पवन तथा धीरेंद्र कुमार कर रहे थे। सभी लोग बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए पंचायत भवन में ताला बंद कर चले गए। गुरुवार की सुबह जब लौटे तो पंचायत भवन के कर्मचारियों के कमरे का ताला बंद था और सभी कीमती उपकरण गायब थे। चोर 4 लैपटाप, 3 कैमरा, 2 फ्रिंगर प्र्रिंट डिवाइस, 3 अइरिस, 2 प्रिंटर तथा 1 लैंप चुरा ले गए। जिला प्रभारी के मुताबिक उपकरणों की बरामदगी या फिर नया उपकरण उपलब्ध होने तक एनपीआर कार्ड बनाने का काम ठप रहेगा। गोराबाजार और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।