फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लूट का माल खरीदने वाला दबोचा गया

लूट का माल खरीदने वाला दबोचा गया

Thu, 05 Dec 2013 05:43 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Thu, 05 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सुहवल पुलिस ने बुधवार की देर दोपहर में मेदिनीपुर के पास घेरेबंदी करके लंबे समय से फरार पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी द्वारा लूटे गए ट्रक पर लदी भूसी खरीदी गई थी।
विज्ञापन

बीते जून माह में जब उप निरीक्षक केके पांडेय सुहवल थानाध्यक्ष थे, तभी नवली गांव के पास लुटेरों ने भूसी लादकर जा रहे एक ट्रक को लूट लिया था। घटना के बाद गहमर और सुहवल पुलिस में सीमा विवाद में दो दिन तक उलझी हुई थी। बाद में सहुवल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश शुरू की। लूटकांड के दौरान लुटेरों ने चालक और खलासी को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया था। बाद में दोनों को ट्रक से नीचे फेंककर लुटेरे फरार हो गए थे। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने ट्रक को बरामद करते हुए लूटकांड में शामिल पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने लूटकांड में शामिल कई और साथियों के नाम बताया। साथ ही यह भी बताया था कि लूटे गए ट्रक पर लदी भूसी को ज्ञानचंद शुक्ला पुत्र प्रेमचंद शुक्ला निवासी घोसिया थाना औराई जिला भदोही ने खरीदा था। यह नाम प्रकाश में आने पर पुलिस ने मुकदमे में आरोपी ज्ञानचंद शुक्ला का भी नाम दर्ज कर लिया। इसके बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश में जुटी हुई थी। सफलता नहीं मिलने पर आरोपी के सिर पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जरिए मुखबिर की सूचना पर सुहवल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मेदिनीपुर के पास घेरेबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे मौके पर ही धर-दबोचा गया। पकड़े गए आरोपी से घटना के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना था कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश सरगर्मी के साथ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed