फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कोटेदार ने फर्जी सप्लाई इंस्पेक्टर को पकड़ा

कोटेदार ने फर्जी सप्लाई इंस्पेक्टर को पकड़ा

Fri, 27 Sep 2013 05:38 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Fri, 27 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के पहेतिया गांव में एक कोटेदार की दुकान पर अपने को पूर्ति निरीक्षक बताकर पैसा मांग रहे एक व्यक्ति को दुकानदार ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पहेतिया गांव में कृष्णचंद्र मद्धेशिया की उचित दर की दुकान है। गुरुवार को दिन में उसकी अनुपस्थिति में एक व्यक्ति उसके घर गया और कोटेदार के बारे पूछताछ की। इसके बाद उसने अपने को पूर्ति निरीक्षक बताते हुए एक हजार रुपये की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि पैसा न देने पर उसकी दुकान निरस्त कर दी जाएगी। उसकी बात सुनकर कोटेदार की पत्नी घर के अंदर गई और फोन से अपने पति को यह बात बताई। पत्नी की बात सुनते ही कोटेदार घर पहुंचा तो उससे भी फर्जी पूर्ति निरीक्षक ने एक हजार रुपये की मांग की। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोग उसे थाने पर ले आए। पूछताछ में उसने अपना नाम वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी अवधेश उपाध्याय बताया। इस बात की सूचना मिलते ही कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष शिवदास राय, रामनगीना पांडेय, लक्ष्मी, चंद्रभान सिंह, अनिरुद्ध सिंह सहित अन्य कोटेदार वहां पहुंच गए। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष जंगीपुर धनंजय यादव ने बताया कि अभी वह थाने पर नहीं हैं। थाने पर पहुंचने के बाद मामले की जांच करते हुए पकड़े व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed