फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रमुख सचिव ने खोली विकास कार्यों की पोल

प्रमुख सचिव ने खोली विकास कार्यों की पोल

Fri, 27 Sep 2013 05:38 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Fri, 27 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में गुरुवार को पहुुंचे प्रमुख सचिव आईटी एवं खनन जीवेश नंदन ने जिला पंचायत हाल में अफसरों की बैठक में विकास कार्यों की पोल खोल दी। प्रमुख सचिव की समीक्षा के दौरान 25 लाख से ऊपर की 119 परियोजनाएं अधूरी मिलीं। उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्थाआें के अभियंताओं की बैठक लेकर विकास कार्यों में तेजी लाएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव आईटी और खनन जीवेश नंदन गुरुवार को पौने 1 बजे जिला पंचायत हाल में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा की। इस दौरान पाया कि जिले के 32 लोहिया गांवों में अभी तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग की सड़कों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता उन्हें सड़कों के विषय में पूरी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 25 लाख से अधिक लागत की सड़क निर्माण की परियोजनाएं 119 अधूरी पड़ी हुई हैं। जबकि शासन ने सभी परियोजनाओं के लिए धन जारी कर दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की तकनीकी जांच कराकर इसकी रिपोर्ट दें। उन्होंने लोक निर्माण खंड एक और प्रंातीय खंड के अभियंताओं पर कड़ी नाराजगी जताई हुए ताकीद किया कि सड़कों के निर्माण में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। जीवेश नंदन को बताया गया कि बेरोजगार भत्ता के लिए 57800 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा जा चुका है। उन्होंने छात्रवृत्ति, पेंशन, ड्रेस आदि की भी समीक्षा की। कहा हरहाल में अधूरी परियोजनाएं दिसंबर से पहले पूरी कर ली जाएं। इस दौरान डीएम चंद्रपाल सिंह, एसपी डा. उमेशचंद, सीडीओ रामअवतार, एडीएम जितेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक संतोष कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed