फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   केंद्र पर धमकीं अपर निदेशक

केंद्र पर धमकीं अपर निदेशक

Mon, 29 Jul 2013 05:33 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 29 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
भांवरकोल। ब्लाक के चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को पंजीरी की पांच बोरियों में से तीन में कंकड़ मिलने पर अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए थे। तत्काल इसकी सूचना लखनऊ कार्यालय को दी गई। रविवार को केंद्र पर धमकीं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की अपर निदेशक ने कंकड़ मिली पंजीरी का सैंपल िलया और जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद ब्लाक के कई केेंद्रों पर छापामारी कर पंजीरी की गुणवत्ता जांचीं। भांवरकोल ब्लाक के पंजीरी के गोदाम की भी जांच की गई। बाकी जगह पंजीरी सही मिली।
विज्ञापन

चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री सरस्वती मिश्रा शनिवार को जब पंजीरी की बोरी खोली तो उसमें कं कड़ और पत्थर निकला। उसने इसकी जानकारी तत्काल सीडीपीओ को दी। जब इसकी जानकारी लखनऊ के आला अधिकारियों को हुई तो उन्होंने अपर निदेशक लीली सिंह को जांच के लिए चांदपुर गांव भेजा। यहां पर उन्होंने कार्यकत्री सरस्वती मिश्रा से पूूछताछ की। उसने बताया कि पांच बोरी आई थी। इसके बाद एक-एक बोरी को खोलकर जांच की गई, जिसमें से तीन बोरी में पंजीरी के साथ कंकड़ और पत्थर मिले।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने गांव के लोगों से पूछा कि इससे पहले भी इस तरह पत्थर मिले थे, तो सभी ने कहा कि नहीं। उन्होंने कंकड़ और पत्थर की बोरी को सील कर दिया। उन्होंने कंकड़ वाली बोरी से पंजीरी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद भांवरकोल ब्लाक के कई केंद्रों का भी निरीक्षण किया। कहीं भी इस तरह की शिकायत नहीं मिली। बताया कि पंजीरी में कंकड़ और पत्थर मिलने की रिपोर्ट निदेशक को सौंपी जाएगी। दोषी कौन है और उस पर क्या कार्रवाई होगी, यह विभाग जांच के बाद तय करेगा।डीएम चंद्रपाल सिंह ने भी जांच के लिए सीडीओ के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की है। एक टीम का नेतृत्व खुद सीडीओ रामअवतार कर रहे हैं। इस टीम में नायब तहसीलदार, डीपीओ, बीडीओ भांवरकोल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी शमिल हैं। सभी टीमों ने भांवरकोल ब्लाक के एक-एक गांव केंद्र पर पंजीरी की बोरी खोलकर जांच की। सीडीओ और एसडीएम मुहम्मदाबाद ने भांवरकोल के पंजीरी गोदाम की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed