{"_id":"59-101556","slug":"Ghazipur-101556-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख से अधिक छात्रों का फंसा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख से अधिक छात्रों का फंसा रिजल्ट
Ghazipur
Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर प्रशासन की लापरवाही से इस वर्ष भी लाखों छात्रों को अगली कक्षाओं में प्रवेश को लेकर परेशानी झेलनी पड़ेगी। अभी तक विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयी परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया है। जिसके चलते दो लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट फंसा हुआ है। पीजी कालेज के प्राचार्य ने साफ कहा है कि अधिक विलंब होने से अगली कक्षाओं में प्रवेश को लेकर दिक्कत आ सकती है।
जिले में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से लगभग 115 महाविद्यालय के दो लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। छात्रों का परीक्षाफल घोषित करने की तिथि 30 जून थी, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया है। परिणाम घोषित नहीं होने से छात्रों को अगली कक्षाओं में प्रवेश लेने में परेशानी हो रही है। वहीं पीजी कालेज गाजीपुर में स्नातक की कक्षाओं में 10 हजार और स्नातकोत्तर की कक्षाओं के लिए दो हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। इस महाविद्यालय में 10 जुलाई तक ही प्रवेश फार्म लिए जाएंगे। ऐसे में छात्रों को अगली कक्षाओं में प्रवेश के लिए परेशानी झेलनी पड़ सकती है। प्राइवेट स्कूलों में अधिक कठिनाई तो नहीं आएगी लेकिन संस्थागत छात्रों की कक्षाएं विलंब से चलेंगी जिससे उन्हें अपना कोर्स पूरा करने में खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। इस संबंध में पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. अमरनाथ सिंह ने बताया कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर में करीब 12 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी लेकिन अभी तक सिर्फ बीएएसी (कृषि) फाइनल वर्ष के 500 छात्रों का परिणाम घोषित किया गया है। शेष छात्रों के परिणाम नहीं आए हैं। परीक्षा परिणाम यथाशीघ्र घोषित करने के लिए लगातार विश्वविद्यालय से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विलंब से परीक्षा परिणाम घोषित होने से छात्रों को अगली कक्षाओं में दाखिला लेने में तो परेशानी आएगी। साथ ही उन्हें अपना कोर्स पूरा करने में दिक्कत झेलनी पड़ेगी।