फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   99 thousand 999 rupees blown from the account

कोड पूछ खाते से उड़ाया 99 हजार 999 रुपये

Sun, 08 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
99 thousand 999 rupees blown from the account
मरदह। थाना क्षेत्र में पुलिस साइबर क्राइम की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। आए दिन बैैंक के ग्राहक ठगी के शिकार हो रहे हैं। शनिवार को मोबाइल रिचार्ज करते समय ठगों ने कोड पूछकर खाते से 99 हजार 999 रुपये उड़ा दिया। पीड़ित ने खाते का संचालन बंद कराकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

राईपाटी दुर्खुर्शी गांव निवासी पीड़ित सोने गिरी ने बताया कि महाहर धाम बाजार स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा सराय मुबारक में उसका बैंक खाता है। इसमें वह लाखों रुपये जमा कर रखा था। वह मोबाइल फोन के माध्यम से मोबाइल रिचार्ज कर रहा था। इसी दौरान कई बार प्रयास करने बाद मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने कोड नंबर पूछकर तत्काल फोन काट दिया। कुछ देर बाद खाते से 99 हजार 999 रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर आते ही पीड़ित का होश उड़ गया। पीड़ित ने बैंक में शिकायत दर्ज कराने के साथ खाते का संचालन बंद कराते हुए देर शाम थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई। मरदह क्षेत्र में सबसे ज्यादा खाते से पैसे उड़ाने का मामला प्रतिदिन प्रकाश में आता रहता है, लेकिन साइबर सेल होने के बाद भी ऐसे अपराधी बहुत कम ही पुलिस के हाथ लगते हैं। इस सबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन चल रही है, विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed