फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   99 applications were received on Thana Diwas, 27 were disposed ofSearch for this on Google

Ghazipur News: थाना दिवस पर 99 प्रार्थना पत्र आए, 27 का निस्तारण

Sun, 29 Jun 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
99 applications were received on Thana Diwas, 27 were disposed ofSearch for this on Google
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। डीएम और एसपी ने मरदह थाने में फरियादियों की फरियाद सुनी। साथ ही शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। करीब 99 प्रार्थनापत्रों में से 27 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मरदह : डीएम अविनाश कुमार एवं एसपी डॉ. ईरज राजा ने फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। 15 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतों को लिखित रूप में दिया, जिनमें से पांच का निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि गांव की जो भी शिकायत आती है, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

नंदगंज : थाना दिवस पर पांच प्रार्थना पत्र आए। इनमें एक का निस्तारण किया गया। जमानिया : थाना दिवस पर 36 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से छह का निस्तारण हुआ। भांवरकोल थाने पर 20 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से तीन मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्लहपुर : थाने पर 12 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें से नौ मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि तीन मामलों का निस्तारण मौके पर जाकर किया गया। जखनिया : भुड़कुड़ा कोतवाली परिसर में 11 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed