{"_id":"5cc34e11867a5547831bd013","slug":"91556303377-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह घंटा गुल रही बती, गर्मी से बेचैन रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह घंटा गुल रही बती, गर्मी से बेचैन रहे लोग
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। जमानिया विद्युत उपकेंद्र के सीटी में गुरुवार की देर रात खराबी आने से करीब 90 गांवों की बत्ती गुल हो गई। इससे भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोग रात में चैन की नींद नहीं सो सके। वहीं सुबह उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भाग-दौड़ करते हुए पसीना बहाना पड़ा। 15 घंटा बाद बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सास ली।
मालूम हो कि जमानिया विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार की रात करीब 11 बजे सीटी में तकनीकी खराबी आ गई। इसके वजह से दिलदारनगर क्षेत्र के निरहू का पुरा, दिलदारनगर गांव एवं बाजार, रक्सहा, बहुअरा, पचोखर, कुशी, खजुरी, चिउटहा, अरंगी, हुसैनाबाद, देहवल, उसिया सहित लगभग 90 गांव की बत्ती गुल हो गई। बिजली जाने पर पंखा-कूलर बंद होते ही गर्मी की वजह से लोगों की नींद टूट गई। गर्मी से उलझन के बीच जम्हाई लेते हुए लोग अब-तब बिजली आने का इंतजार करने लगे। राहत के लिए तमाम लोग घरों के बाहर निकलने के साथ मकान के छतों पर चले गए। बिजली के इंतजार में रात कट गई और सुबह का सूरज निकल गया, लेकिन बत्ती का दर्शन नहीं हुआ। एक तरफ जहां लोग रात में चैन की नींद नहीं सो सके। वहीं सुबह पानी की समस्या खड़ी हो गई। पानी की व्यवस्था के लिए लोगों को घरों के आसपास मौजूद हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगानी पड़ी। लोगों ने थोड़ा-बहुत पानी की व्यवस्था कर किसी तरह से काम चलाया। पानी के अभाव में तमाम बच्चे और सरकारी-प्राइवेट काम करने वाले लोगों को बिना नहाए ही जाने को विवश होना पड़ा। बैट्री चार्ज न होने से तमाम लोगों के ईन्वर्टर और मोबाइल शो-पीस बन गए। जिन लोगों का कारोबार बिजली पर आधारित था, वह भी हाथ पर हाथ धरे बिजली आने का इंतजार करने लगे। 15 घंटा बाद दिन में दो बजे बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सास ली। इस संबंध में जेई तापस कुमार ने बताया कि जमानिया विद्युत उपकेंद्र के सीटी में आई तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति ठप थी। खराबी को ठीक कर 15 घंटा बाद दिन में दो बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।