फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सत्य निष्ठा से चिकित्सकीय सेवा करने की शपथ दिलाई

सत्य निष्ठा से चिकित्सकीय सेवा करने की शपथ दिलाई

Sun, 10 Feb 2019 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
सत्य निष्ठा से चिकित्सकीय सेवा करने की शपथ दिलाई
सादात। आतमपुर-छपरा स्थित बाबा गजाधर दास नर्सिंग कालेज की चालीस छात्राओं को शनिवार को सत्य निष्ठा से चिकित्सकीय सेवा करने और कर्तव्य के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि डॉ. प्रोफेसर सलीना पाठक ने शपथ दिलाने के साथ ही उन्हें हानिकारक दवाओं की बगैर चिकित्सक के प्रयोग न करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र में शिशु मृत्यु दर अधिक होने पर चिंता जताते हुए इसे कम करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की सलाह दी। चिकित्सा के अलावा हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। इसलिए इनका शिक्षित होना आवश्यक है। उचित इलाज न मिलने के कारण गर्भवती महिलाएं प्रसव के दौरान काल के गाल में चली जाती हैं। ऐसी परिस्थितियों में एएनएम उपयोगी सिद्ध होंगी। विशिष्ट अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएन यादव, प्रबंधक विवेक कुमार यादव, प्रिंसिपल ओमप्रकाश यादव, चंद्रशेखर यादव के साथ ही व्यवस्थापक मन्नूलाल यादव, प्रवक्ता सुप्रिया मोदनवाल, चिन्मयी त्रिपाठी आदि ने सर्वप्रथम आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने चिकित्सकीय सेवा संबंधी शपथ दिलाई। उन्होंने प्रत्येक जानकारी को गोपनीय रखने और मरीजों की सेवा को जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता की शपथ दिलाई। उन्होंने आह्वान किया कि नर्सिंग के क्षेत्र में निष्ठा और सेवाभाव से कार्य करें। इस मौके पर निशा चौहान, कृष्णा राय, गरिमा, सीता यादव, सोनी, रोशनी चौहान, कल्पना चौहान, मनीषा यादव, रानी प्रकाश, रंजना, रिंकू, किरन, सुनीता, प्रतिमा, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed