{"_id":"5c1d2af2bdec2256986d1fc6","slug":"91545415410-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय हिंदू पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 23 दिसंबर को कराया जाएगा। इस चुनाव की सारी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से अपरान्ह एक बजे तक होगा। एक बजे महाविद्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद कोई मतदान नहीं कर पाएगा। मतदान के समय सभी छात्र/छात्राओं को अपने साथ महाविद्यालय का परिचय पत्र एवं फीस रसीद की मूल प्रति लाना जरूरी है। इसके अभाव में उन्हें मतदान नहीं करने दिया जाएगा। पहचान पत्र के लिए अन्य कोई प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा। मतदान एवं मतगणना के समय एजेंटों की नियुक्ति सभी प्रत्याशी एक दिन पहले 22 दिसंबर को 12 बजे से 2 बजे तक करा सकते हैं। एजेंट या तो स्वयं प्रत्याशी होगा या उसके द्वारा नामित कोई एक सदस्य। मतदान के दिन किसी एजेंट की नियुक्ति नहीं की जाएगी। बताया कि मतदान एवं मतगणना के समय महाविद्यालय में मोबाइल लाना पूर्णतया वर्जित है। इस वर्ष 3114 मतदाता हैं जिसमें 1802 छात्र और 1312 छात्रा हैं।