फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सीएम पर मिर्ची पाउडर हमले की जांच हो

सीएम पर मिर्ची पाउडर हमले की जांच हो

Thu, 22 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीएम पर मिर्ची पाउडर हमले की जांच हो
सुहवल। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक सुगवलिया गांव में बुधवार को हुई। इसमें बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर मिर्ची पाउडर से हुए हमले की घटना की निंदा की गई। चेताया कि यदि मुख्यमंत्री पर मिर्ची हमले की न्यायिक जांच होनी चाहिए नहीं तो कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। ब्लॉक संयोजक नागेंद्र यादव दादा ने कहा कि केंद्र सरकार समय-समय पर आप सरकार को अस्थिर करने का प्रयत्न कर चुकी है। एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से निर्वाचित सरकार को उसके मिलने वाले तमाम अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। आने वाले समय में जनता वर्तमान भाजपा सरकार को जरूर सबक सिखाएगी। भाजपा की पूरी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। न्यायपालिका के अधिकारों में बेजा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। जो अधिकार दिल्ली की सरकार को मिलने चाहिए वह केंद्र सरकार नहीं दे रही हैं। कहा कि भाजपा ने जनता से चुनाव पूर्व जो वादा किया था, सब खोखला साबित हो रहा है। जनता की सेवा करना ही सरकार का दायित्व है। इस दौरान यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, प्रभारी हृदयनारायण राजभर, धनंजय यादव, रामविलास बिंद्रा, संजय, नागेश सोमवंशी, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed