{"_id":"5bdde2f2bdec22695873c986","slug":"91541268210-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में दिखाई देने लगी त्योहार की दमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में दिखाई देने लगी त्योहार की दमक
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। दीपावली तथा धनतेरस पर्व के मद्देनजर बाजार में रौनक आ गई है। घरों में नए सामान लाने की चाहत में लोग अभी से दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों की बुकिंग कराने लगे हैं। इसको लेकर जिले में स्थित वाहन एजेंसियों पर भीड़ उमड़ रही है। इसी प्रकार सराफा तथा फर्नीचर की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। सोने की अपेक्षा चांदी के वस्तुओं की मांग अधिक बनी हुई है। इन खास पर्वों के चलते शहर तथा ग्रामीण इलाकों की बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी हुई है।
धनतेरस पर नए बर्तन, वाहन, गहने आदि खरीदने की परंपरा है। इसका खासा असर बाजार में देखने को मिल रहा है। शनिवार को दो, तीन तथा चार पहिया वाहनों के शो-रुम पर एडवांस बुकिंग की होड़ देखी गई। शहर के विभिन्न वाहनों के शो-रूम पर दो पहिया वाहनों की बुकिंग के लिए ग्राहक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। करीब यही हाल चार पहिया वाहनों के शो-रूम पर भी बुकिंग कराने पहुंचे लोग धनतेरस के दिन ही वाहन घर ले जाना चाहते थे। एजेंसी मालिकों पर भी डिलिवरी देने को लेकर दबाव अभी से दिखाई देने लगा है। होंडा के अधिष्ठाता अजय कुमार सिंह पिंटू ने बताया कि थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन हम ग्राहकों को पूरी तरह से संतुष्ट करेंगे। फर्नीचर व्यवसाय भी गरम है। लकड़ी के फर्नीचरों के साथ ही प्लास्टिक की कुर्सी-मेज, स्टूल, मैट्रेस, कंप्यूटर कुर्सी, कंप्यूटर टेबुल की खरीद पर जोर दिया जा रहा है। कुछ दुकानों पर ग्राहकों के लिए आफर भी दिए जा रहे हैं। नए स्टाइल की कुर्सी, मेज के साथ स्टूल एक हजार से तीन हजार तक की दर में उपलब्ध हैं। इसके अलावा दीवान, डाइनिंग टेबिल, प्लाई तथा शीशे की सेंटर टेबुल आदि की बिक्री की जा रही है। शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, महाजनटोली, टाउनहाल, सट्टी आदि बाजारों में सराफा की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। महिलाओं ने हर प्रकार के गहनों को देखा तथा पसंद किया। सोने के हल्के सामानों जैसे कील, बाली, नथुनी, झुमका आदि की छिटपुट बिक्री तो हुई लेकिन अधिकतर पसंद धनतेरस की खरीद के लिए किया गया। इसी प्रकार चांदी के सिक्के, पायल तथा लक्ष्मी -गणेश की मूर्तियों को भी लोगों ने पसंद किया। विक्रेता राकेश केशरी ने बताया कि पसंद किए सामानों की अधिकतर बिक्री धनतेरस के दिन होने की संभावना है।