{"_id":"5bd8a63cbdec227eda030f7d","slug":"91540924988-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए रेलवे स्टेशन के लिए चिन्हित हुई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए रेलवे स्टेशन के लिए चिन्हित हुई जमीन
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(फोटो)
सुहवल(गाजीपुर)। ताड़ीघाट-मऊ रेलखंड पर सोनवल-सैदुल्लाहपुर के पास प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के लिए कवायद शुरू हो गई है। इस नए रेलवे स्टेशन के लिए 140 मीटर चौड़ी एवं 800 मीटर लंबी जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। इस परियोजना के तहत सितंबर 2020 तक इस स्टेशन को चालू भी कर दिया जाना है।
इस नए स्टेशन पर दो प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। यहां कुल छह रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा जिससे गाड़ियों के संचालन में आसानी होगी। विभाग के मुताबिक यह रेल लाइन सतह से होकर गुजरेगी जबकि मेदनीपुर से गंगबरार होकर सिटी स्टेशन एवं घाट तक जाने वाली नई रेल लाइन पिलरों से होकर गुजरेगी। सोनवल के पास बनने वाले नए रेलवे स्टेशन के ट्रैक के दोनों तरफ पक्की सड़क का निर्माण होना है जो सीधे स्टेशन तक जाएगा। मेदनीपुर से गंगबरार तक करीब 25 पिलरों पर लगभग 600 मीटर तक ट्रैक बनाया जाएगा। झिंगुरपट्टी, चकफैज तक दो किमी की पटरी तैयार करने के लिए 70-80 पिलर, जबकि, ए-1 प्वाइंट से घाट तक 900 मीटर के लिए 30 पिलरों का निर्माण होना है। यहीं आसपास कर्मचारियों एवं अधिकारियों के रहने के लिए आवासीय परिसर भी तैयार किया जाएगा। सोनवल से गाजीपुर के बीच एकमात्र क्रासिंग सोनवल में ही होगी। इसी प्रकार मेदनीपुर गांव के पास एक नया हाल्ट बनाने को लेकर विभाग मंथन कर रहा है। इस रेल खंड के विस्तारीकरण में कुल 17 गांव प्रभावित हो रहे है। इस संबंध में परियोजना के रेलवे ट्रैक के परियोजना निदेशक सत्यम कुमार सिंह ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है। हमारा पूरा प्रयास है कि इसे निर्धारित समयावधि में पूरा कर लिया जाय।