{"_id":"5bccbc86bdec22695706fa42","slug":"91540144262-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंगठित मजदूरों का शोषण कर रही सरकारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंगठित मजदूरों का शोषण कर रही सरकारें
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। महा दलित परिसंघ एवं समान विचारधारा मित्र संगठन के तत्वावधान में रविवार को साझा सत्याग्रह का आयोजन नगर पालिका परिषद के परिसर में किया गया। इस अवसर पर परिसंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा. राजकुमार रावत ने कहा कि मजदूरी विसंगति समाप्त करने का आदेश पारित करते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन देने का सिद्धांत प्रतिपादित किया है लेकिन राज्य सरकारें इस आदेश को लागू न कर असंगठित मजदूरों का शोषण कर रही हैं। यह हर हाल में बंद होना चाहिए। अगर समय पर अदालत द्वारा पारित आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो महादलित परिसंघ पूरे देश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर चंदन रावत, गजराज रावत, सभासद मु. कैफ, राजेन्द्र कुमार ग्वाल, रंजय कुमार सागर, मु. ताबिश, पप्पू रावत, जमालुद्दीन, मंजीत गौतम, केदार रावत, फिरोज अंसारी, फरहान अंसारी आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश रावत ने किया। अंत में परिसंघ की तरफ से मजदूरी के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्री मांगपत्र भेजा गया।
विज्ञापन