{"_id":"5b157fa54f1c1b13358b4f44","slug":"91528135589-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वालों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वालों को किया सम्मानित
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। रोटरी क्लब के सह मंडलाध्यक्ष अजय खरे का जिले में आगमन रविवार की शाम को हुआ। इस मौके पर मालगोदाम रोड स्थित एक हाल में आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रहे लोगों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री खरे ने कहा कि मानवता की सेवा ही असली सामाजिक सेवा है। समाज सेवा में क्लब का बड़ा योगदान है। पीड़ित मानवता की सेवा ही हमारा असली धर्म है। उन्होंने नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल को रोटरी क्लब गाजीपुर के कम्युनिटी भवन के लिए प्लॉट आवंटन किए जाने पर धन्यवाद दिया। उसे बनवाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। नपा के पूर्व अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने रोटरी परिवार की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों पर साधुवाद दिया। क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष असित सेठ एवं सचिव संजर नसीर ने मंडलाध्यक्ष को क्लब की सालाना गतिविधियों एवं कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश वर्मा, सुरेश श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, शैलेंद्र, अनूप खरे एवं बच्चा तिवारी ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सीओ सिटी हृदयानंद सिंह, कोतवाल राजीव सिंह, वरुण अग्रवाल, डॉ. एसपी श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, सुमित अग्रवाल, ओमनारायण सैनी, राजेश, संतोष केशरी, जेपी वर्मा, सलीम, अजय श्रीवास्तव, डॉ. राजेश राय, आनंद, संदीप अग्रवाल, डॉ. राजेश सिंह, अनुपमा सिंह, मंजू सेठ, राजश्री, रूबी नसीर, शोभा, रेखा वर्मा आदि उपस्थित थीं। संचालन डॉ. यूसी रॉय और आभार विनय कुमार सिंह ने व्यक्त किया। इससे पहले श्री खरे ने महुआबाग स्थित मंदिर के बगल में वाटर कूलर प्याऊ का उद्घाटन किया।