{"_id":"5aa80c7c4f1c1bbc758b55d0","slug":"91520962684-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवियों ने गीत और हास्य व्यंग्य से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवियों ने गीत और हास्य व्यंग्य से बांधा समा
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मानव धर्म प्रसार समाजसेवी संस्था शाखा किशुनपुर गोपाल के तत्वावधान में अशोक दास के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने गीत एवं हास्य व्यंग्य की रचनाओं से समारोह में समा बांध दिया।
कार्यक्रम में कवि विजय कुमार मधुरेश ने सरकारी दफ्तरों की कार्यशैली एवं भ्रष्टाचार पर करारा व्यंग्य कर श्रोताओं की खूब बाहवाही लूटी। उन्होंने अपनी रचना नागिनों ने सपेरों से दोस्ती कर ली, रहजनों ने रहबरों से दोस्ती कर ली। कैसे काम जनता का होगा दफ्तरों में, दलालों ने अफसरों से दोस्ती कर ली। गीतकार गौरीशंकर पांडेय सरस ने भोजपुरी में होली पर्व की महत्ता पर अपनी रचना पेश की तो डॉ. कालपुरूष ने भी अपनी रचना सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। इसके अलावा दिनेश चंद्र शर्मा, शंकर निर्भय और पंकज प्रखर आदि ने भी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में रामवृक्ष सिंह यादव, मुजुर यादव, आनंद प्रकाश यादव, अशोक यादव, रम्मन पांडेय, रामाश्रय, विनय, देवेंद्र यादव, विनोद सिंह यादव, सचिन, विशाल यादव, आनंद, दीपक, चंदन, अंगद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अशोक दास ने की। इससे पहले उपस्थित लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले।