{"_id":"5a7dd4464f1c1bca798b8a44","slug":"91518195782-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में उतार-चढ़ाव से जिंदगी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में उतार-चढ़ाव से जिंदगी बेहाल
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव से जिंदगी बेहाल है। सर्दी का मौसम लोगों के लिए इस बार मुसीबत साबित हो रहा है। पिछले एक महीने से कड़ाके की ठंड पड़ी और जनजीवन सुबकता रहा। एक सप्ताह से कभी धूप, कभी छांव का खेल जारी है। पारे के ग्राफ में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। तेज धूप निकलने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम सुहाना होगा, लेकिन रात्रि में आसमान में छाए बादल तथा ठंडी हवाओं से लोग चिंतित हैं। लोगों को इस बात का भय है कि बारिश हुई तो एक बार फिर ठंड बढ़ सकता है। मौसम में बदलाव के कारण कभी गर्मी, तो कभी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। यह लोगों की परेशानी का कारण बना है। गुरुवार की रात कुछ देर के लिए आसमान में बादल दिखाई दिए, लेेकिन भोर में मौसम बिल्कुल साफ हो गया। दूसरे दिन तेज धूप निकली और गर्मी का एहसास होने लगा। सुबह से शाम तक मौसम बिल्कुल सुहाना रहा। जनवरी माह में मौसम निरंतर रंग बदलता रहा। इस दौरान कोहरा, सर्दी और हल्की बारिश का प्रकोप छाया रहा। ठंड से लोग कांपते रहे। फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता गया। पिछले दो दिनों से तेज धूप के कारण अब गर्मी का एहसास होने लगा है। धूप खिलने से अब मौसम में सुधार हुआ है तथा पारा भी चढ़ा है। अब भी दिन ढलने के साथ ठंडी हवा बहने से लोग रात को ट्रेन और बस में सफर करते समय कांप जा रहे हैं। रह-रह कर ठिठुरन और ठंडी हवाओं का जोर शुरू हो जा रहा है। धूप से पारा चढ़ा रहा तथा ठंड फीकी-फीकी सी रही। इस दौरान बादलों की आवाजाही भी होती रही। मौसम में सुधार के साथ ही बाजार गुलजार हो गए हैं। ट्रेनों तथा बसों में यात्री की संख्या खासी बढ़ गई है। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
....
विज्ञापन
....