{"_id":"5a68ca4c4f1c1b81268b631e","slug":"91516816972-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्टिलरी हैदराबाद और विवेक एकेडमी विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्टिलरी हैदराबाद और विवेक एकेडमी विजयी
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्टिलरी हैदराबाद और विवेक एकेडमी विजयी
सैदपुर (गाजीपुर)।
अठगांवा के लोदी सिंह द्वारिका सिंह स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय स्व. हरिकेश सिंह बबलू (पुरुष) हाकी प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में आर्टिलरी हैदराबाद की टीम ने स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ और दूसरे मैच में विवेक एकेडमी ने एसटीसी वाराणसी को कड़े मुकाबले में पराजित किया।
पहले मैच में आर्टिलरी हैदराबाद और एसटीसी लखनऊ आमने-सामने रहे। आर्टिलरी हैदराबाद की टीम से 11वें मिनट में कमलेश ने पहला फील्ड गोल किया। 26वें मिनट में दीपक सिंह और 29वें मिनट में फिर कमलेश ने तीसरा गोल कर दिया। 41वें मिनट में जीवन ढींगरा और 46वें मिनट में एक बार फिर कमलेश के पांचवें गोल की बदौलत हैदराबाद की टीम ने विरोधी टीम पर 5-0 की बढ़त हासिल कर ली। स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ की टीम की ओर से अजय 57वें मिनट में एक ही गोल कर सके। प्रतियोगिता का दूसरा मैच विवेक एकेडमी और एसटीसी वाराणसी के बीच हुआ। पूरे मैच में विवेक एकेडमी की टीम को सात और एसटीसी वाराणसी की टीम को पांच पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन पेनाल्टी कार्नर के जरिये मिले अवसरों को कोई भी टीम गोल में नहीं बदल सकी। विवेक एकेडमी के रवीश जायसवाल ने 62वें मिनट में एक गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई। वाराणसी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के अंपायर अमित माथुर, इमरान खान रहे टेक्निकल बेंच पर असीम गांगुली रहे।