फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विज्ञान मेला में बच्चों ने प्रस्तुत किए एक से बढ़कर एक माडल

विज्ञान मेला में बच्चों ने प्रस्तुत किए एक से बढ़कर एक माडल

Sun, 24 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान मेला में बच्चों ने प्रस्तुत किए एक से बढ़कर एक माडल
क्षेत्र के बेलहरी के उमा पब्लिक स्कूल में रविवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विज्ञान से संबंधित एक से बढ़कर एक माडलों की प्रस्तुति कर लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सत्यम मिश्र ने कहा कि भविष्य का शिक्षा शास्त्र सारी दुनिया के ज्ञान-विज्ञान और प्रौद्योगिकी से टकराने का शिक्षा शास्त्र होगा। परंपरागत पाठ्यक्रम से हटकर शिक्षा के क्षेत्र में नवीन विधाएं स्थापित होंगी। ब्लैक बोर्ड से इतर नई पीढ़ी ई-टीचिंग, माइक्रो टीचिंग से जुटेगी। शिक्षा परिवर्तन का महत्वपूर्ण आधार और विकास का सबसे सबल माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से मजबूत समाज और राष्ट्र की स्थापना की जा सकती है। सुदूर ग्रामीण अंचल में बेहतर तकनीकी प्रयोगशाला और संसाधनों के साथ बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराती यह संस्था एक सुखद बयार है। विशिष्ठ अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वेश मिश्र ने कहा कि शिक्षाविदों और शिक्षा संस्थानों को सोचना होगा कि रोजगारपरक शिक्षा के साथ ही मूल्यपरक और मानवीय संवेदनाओं से जुटी शिक्षा से बच्चों को जोड़ा जाए। प्राचीन विधाओं को नए शैक्षिक कलेवर में करके हम रोजगार सृजन के साथ अपनी गौरवशाली संस्कृति और कला को संरक्षित कर सकते हैं। विद्यालय के चेयरमैन रामगोपाल सिंह ने विद्यालय के स्थापना और उद्देश्यों तथा वर्तमान प्रगति से अवगत कराया। विद्यालय की प्रधनाचार्य डा.ज्योत्स्ना राजपूत ने शैक्षिक डायरी प्रस्तुत की। इसके पूर्व विद्यालय के चेयरमैन रामगोपाल सिंह और मुख्य अतिथि एसडीएम सत्यम मिश्र ने दीप प्रज्जवलन कर विज्ञान मेला का उद्घाटन किया। मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों से जुड़े माडलों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed