{"_id":"5a1324824f1c1b97678bccaf","slug":"91511203970-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन 25 जनवरी से होना है, लेकिन लोग अभी से ही फिल्म को दिखाए जाने से रोकने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं । बुधवार को अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के युवकों ने इंदिरा मिल चौराहे पर पद्मावत के निर्माता, निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। इस दौरान युवकों ने नगर के एकमात्र छविगृह में फिल्म के प्रदर्शन के विरुद्ध चेताया। महासभा के दो दर्जन से अधिक सदस्य दोपहर साढ़े 12 बजे पहले जमुनीपुर स्थित छविगृह पहुंचे। वहां आधे घंटे तक नारेबाजी की और फिल्म के प्रदर्शन के विरुद्ध छविगृह संचालकों को चेताया। इसके बाद वहां से संजय लीला भंसाली का पुतला लेकर इंदिरा मिल चौराहे पहुंच कर पुतला फूंका। पुतले को जलाने के बाद जूतों से रौंदा गया साथ ही नारेबाजी की गई। महासभा के जिला प्रभारी लवकेश सिंह ने कहा कि इतिहास को तोड़ मरोड़ कर बनी फिल्म बर्दाश्त नहीं करेंगे। रानी पद्मावती हिंदू समाज की आन बान शान हैं। हम इस फ़िल्म को किसी भी कीमत पर प्रदर्शित नहीं होने देंगे। पुतला दहन में ओम सिंह, डीएम सिंह, पाठक सिंह, शुभम सिंह, राहुल सिंह, शेखर सिंह, विक्की सिंह, फुन्नन सिंह, विजय सिंह, सोनू सिंह, प्रदुम्न सिंह, राहुल सिंह, भानू प्रताप सिंह, अनूप सिंह, कमलेश सिंह, भुवाल सिंह, अजय सिंह, विमल सिंह, अशोक, पप्पू, अतुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन