फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क पर खड़ा हो रहे वाहन, लग रहा जाम

सड़क पर खड़ा हो रहे वाहन, लग रहा जाम

Mon, 23 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर खड़ा हो रहे वाहन, लग रहा जाम
गाजीपुर। डाला छठ को लेकर शहर में सड़क की पटरियों पर दुकानें सज गई हैं। इससे नगरवासी को पूरे दिन जाम के झाम जूझ़ना पड़ रहा है। शहर में सबसे बड़ी मुसीबत दो पहिया और चार पहिया वाहनों को लेकर रहा। इनको खड़ा करने के लिए पार्किंग की कोई सुविधा नहीं से लोग वाहनों को पटरियों की कौन कहे, सड़क पर खड़ा कर रहे हैं। जिससे आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो रहा है और लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी नियम-कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई तक नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

डाला छठ का पर्व मंगलवार से प्रारंभ हो जाएगा। इसे लेकर पहले से बाजार सज-धज कर तैयार है। सड़क की पटरियों पर अस्थायी दूकानें लग गई है। व्रत शुरू होने से पहले सोमवार को महिला और पुरुषों ने बाजार में जमकर खरीददारी की। भीड़ बढ़ने के कारण पूरे दिन शहर जाम में फंसा रहा। सुबह से देर रात तक वाहन रेंगते रहे। शहर के बीच पार्किंग के न होने से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी। आलम यह था कि शहर के लोगों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बाइक और चार पहिया वाहन से प्रतिदिन जिला मुख्यालय आते हैं। विभिन्न कार्यों के लिए सुबह से देर शाम तक आने-जाने का क्रम जारी रहता है। शहर के बीच पार्किंग की व्यवस्था न होने से अपने वाहनों को जहां-तहां और आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं। जिससे आवागमन में अवरोध उत्पन्न होने लगता है। इन दिनों छठ पर्व करीब होने से भीड़ में और इजाफा हुआ है। सोमवार को बाजार में पहले से खड़े वाहन के पीछे कोई दूसरा चार पहिया वाहन आते ही जाम लग जा रहा था। लोगों द्वारा मार्गों पर वाहनों को खड़ा करने की सबसे ज्यादा समस्या, मिश्र बाजार स्थित स्टेट बैंक, महुआबाग स्थित जीवन बीमा निगम कार्यालय और महुआबाग चौराहा के आस-पास रही। इस वजह से इन स्थानों पर आए दिन आवागमन करने वालों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। कहीं-कहीं तो इतना विकराल जाम लग गया कि लोग घंटों परेशान रहे। खास बात यह रही कि वाहनों से शहर में चक्रमण करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ऐसे वाहनों पर नजर नहीं पड़ती है। इसी कारण जाम की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। पुलिस की निष्क्रियता से मार्गों पर वाहनों को खड़ा करने वालों की मनमानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

नगर में लग रहे जाम की समस्या को बहुत जल्द अभियान चलाकर दूर करने का काम किया जाएगा। सड़क पर वाहनों को खड़ा करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी और उन्हें नियम-कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान जो भी वाहन सड़क पर खड़ा मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हृदयानंद, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed