{"_id":"596e4cd24f1c1bdb578b45e8","slug":"91500400850-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्षारोपण करने वाले लाभार्थियों को ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्षारोपण करने वाले लाभार्थियों को ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। पौधरोपण करने वाले लाभार्थियों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। यह घोषणा मंगलवार को राजापुर एवं फैजुल्लाहपुर ग्राम पंचायत की ओर से संयुक्त रूप से चलाए गए वृहद पौधरोपण अभियान कार्यक्रम में दोनों गांव के प्रधानों ने की। पौधरोपण महा अभियान के आठवें दिन फैजुल्लहपुर स्थित जनता उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में राजापुर एवं फैजुल्लाहपुर गांव के लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया।
ग्राम पंचायत अधिकारी सूर्यभान राय ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। इसके चलते कई बीमारियां फैल रही हैं। अधिक से अधिक पौधरोपण से पर्यावरण संतुलन बनाना होगा तभी भावी पीढ़ी स्वच्छ वातावरण में जी सकेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राधेश्याम राजभर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अश्विनी कुमार राय, मनोज कुमार राय, जयप्रकाश यादव, बृजेश राय, शशांक शेखर राय, गोपाल राय, सुभाष राय, निशा देवी, दुर्गावती देवी, इंद्रा देवी, नंदा देवी, कलावती देवी, मुन्नी देवी, विद्यावती देवी, लालमुनी आदि ने पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।