{"_id":"59553d9b4f1c1bc7348b46f3","slug":"90-percent-people-will-stay-away-from-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 फीसदी लोग रहेंगे टैक्स से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 फीसदी लोग रहेंगे टैक्स से दूर
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी संवाद में बोलते रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के झुन्नूलाल चौराहा स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार की देर शाम व्यापारियों के साथ जीएसटी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि जीएसटी से 90 प्रतिशत लोगों का कर से वास्ता नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर जो विपक्ष के लोग कह रहे थे कि केंद्र सरकार देर कर रही है, आज वही लोग एक बार पुन: विकृत मानसिक सोच के साथ कह रहे हैं कि जीएसटी लागू होने में जल्दबाजी हो रही है।
जबकि 20 लाख प्रति वर्ष के टर्न ओवर के लोगों को टैक्स से पूरी तरह छूट है और 75 लाख के टर्न ओवर पर मात्र 1 प्रतिशत का जीएसटी कर लगने वाला है, जिसमें भारतीय व्यवस्था के लगभग 90 प्रतिशत लोगों का कर से वास्ता नहीं है। कहा कि दुनिया के लगभग 159 देशों में एकल कर व्यवस्था लागू है और वो विकास में अग्रणी हैं। दुनिया के आर्थिक विशेषज्ञ यह मानते हैं कि देश की आर्थिक विकास दर बढ़ेगी।
विज्ञापन
जीएसटी लागू होने से भ्रष्टाचार खत्म होगा और इसका लाभ मिलेगा। संशय निवारण लिए मनोज सिन्हा के साथ जीएसटी एक्सपर्ट्स आरएन पाल, प्रभाकर गुप्ता, वीके शुक्ला, विजयानंद पांडेय, रामाशीष पांडेय, अभय कुमार मिश्र, रणंजय यादव ने व्यापारियों में व्याप्त जीएसटी के संशय को दूर किया।
व्यापारी संतोष वर्मा, संजीव गुप्ता, निर्गुण दास केशरी, विनय सिंह ने संशय पर सवाल रखे, जमानिया विधायक सुनीता सिंह, उदय प्रताप सिंह, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सुनील, ओमप्रकाश राय, रासबिहारी राय, प्रवीण सिंह, अनूप जायसवाल, कार्तिक, अर्जुन सेठ, सुनील कुमार, शशिकांत शर्मा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल तथा संचालन भानू जायसवाल ने किया।