{"_id":"b2a2006b4e920e8a6a004a757ac46b96","slug":"9-new-ambulence-to-gazhipur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को नौ एंबुलेंस की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को नौ एंबुलेंस की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लोगों को अब इलाज के लिए निजी वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने जिले को 108 नबंर की 9 एंबुलेंस मुहैया करा दी है। इस सुविधा से अब जिले में 108 नबंर की कुल 27 एंबुलेंस हो चुकी हैं। रविवार को जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. महेंद्र प्रताप सिंह ने नई नौ एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए शासन की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। दुर्घटना में घायल और आपात कालीन मरीजों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल तक पहुंचाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने 108 नबंर की एंबुलेंस की सुविधा बढ़ाते हुए जिले को 9 और एंबुलेंस सेवा की सौगात दी है।
जिले में 108 नबंर की 18 एंबुलेंस मौजूद थी। नौ नई एंबुलेंस मिलने से अब बेड़े में कुल 27 एंबुलेंस हो गई हैं। रविवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़ी नौ नई एंबुलेंस को जिलाधिकारी और सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि नई 108 नबंर की एंबुलेंस मिलने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मरीजों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एंबुलेंस के बेड़े के बढ़ने से आपात कालीन स्थिति के मरीजों को अब चिकित्सा सेवा तत्काल मिल जाएगी। जिले में 108 एंबुलेंस की संख्या18 होने से मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। नई नौ एंबुलेंस मिल जाने से अब मरीजों सरकारी अस्पताल तक पहुंचने में किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।