फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   89 outstation candidates caught in district

जिले में पकड़े गए 89 बाहरी परीक्षार्थी

Sat, 22 Feb 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
89 outstation candidates caught in district
जखनियां/दुल्लहपुर। क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा दे रहे 89 बाहरी परीक्षार्थियों को शनिवार को पकड़ लिया गया। इस संबंध में डीआईओएस की तरफ से फार्म भरवाने वाले कालेजों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर क्षेत्र के पं. मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज से 33 एवं रामसनेही दास खटिया बाबा इंटर कॉलेज झोटरी से 13 परीक्षार्थी पकड़े गए जो बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ एवं हरिद्वार के रहने वाले थे। आज सुबह की पाली की परीक्षा के दौरान संदेह होने पर डीएम ओमप्रकाश आर्य और एसपी डा. ओपी सिंह ने परीक्षार्थियों से आधार कार्ड मांगा। कार्ड नहीं दे पाने पर सभी 46 परीक्षार्थियों को जांच-पड़ताल के लिए बस में बैठाकर थाने लाया गया। परीक्षार्थियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच बताई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सहित कई अधिकारियों ने थाने में परीक्षार्थियों से पूछताछ की। शाम को सारे परीक्षार्थियों को छोड़ दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इन परीक्षार्थियों ने जिस विद्यालय से फार्म भरा था उसके प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की डीआईओएस ने तहरीर दी है। इसी तरह बिरनो क्षेत्र के गंगादुलारी इंटर कालेज से 4, राजदेव इंटर कालेज से 3, बनवारी इंटर कालेज और आरपीयूएम से 1-1 बाहरी परीक्षार्थी को पकड़ा गया। उधर, जखनिया तहसील मुख्यालय स्थित शहीद इंटर कालेज में सुबह की पाली में 34 परीक्षार्थी चिह्नित किए गए जो मुजफ्फरपुर, पीलीभीत, बिजनौर के साथ ही कुशीनगर आदि जिलों के रहने वाले थे। मौके पर पहुंचे कोतवाल एवं तहसीलदार ने परीक्षार्थियों से पूछताछ की। पकड़े गए परीक्षार्थियों को छात्र के रूप में महात्मा संत बुला रामकेर उ. माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर एवं एसडीजेएमडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरा से संस्थागत छात्र के रूप में दिखाया गया था।
विज्ञापन

पकड़े गए बाहरी परीक्षार्थियों को छोड़ दिया गया है। अब ये परीक्षा में नहीं बैठेंगे। इन विद्यार्थियों ने जिन कालेजों से फार्म भरा था उनके प्रधानाचार्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा कर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। - ओम प्रकाश राय, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed