फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   87 sub-centers of the district to be converted into health and wellness centers

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील होंगे जिले के 87 उपकेंद्र

Thu, 05 Nov 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
87 sub-centers of the district to be converted into health and wellness centers
गाजीपुर। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत गरीब, कमजोर एवं मध्यम वर्ग के लोगों को सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाउपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया था। प्रत्येक गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चालूकरने का मुख्य उद्देश्य लोगों को विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण एवं विस्तारित प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाउपलब्ध कराना है। इसी के तहत अब जिले में भी तीसरे चरण में 87उपकेंद्रों और तीन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थएंड वेलनेस सेंटर में तब्दील करने के लिए शासन ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. केके वर्मा ने बताया कि जिले में कुल 393 उपकेंद्र हैं जहां पर उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरमें तब्दील करना है जिन्हें कई चरणों में पूरा किए जाने की योजना है। इसी योजना केतहत प्रथम चरण में 30 उपकेंद्र और 20 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कराया गया। दूसरे चरण में 89 उपकेंद्र और 15 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। अब 87 उपकेंद्रों और तीन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाने का निर्देश प्राप्त हो चुका है। इसको लेकर विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया कि उपकेंद्र पर एक कमरा, शौचालय, फर्नीचर के साथ ही जरूरी उपकरण और बाहरी ब्रांडिंग किए जाने की योजना है जिसकी लागत शासन ने सात लाख रुपये निर्धारित की है। इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को चलाने के लिए जीएनएम और स्टाफ नर्स की नियुक्ति होती है। इस केंद्र पर मातृ स्वास्थ्य देखभाल, सामान्य प्रसव की सुविधा, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल्यावस्था एवं किशोर स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन एवं गर्भनिरोधक सेवाएं, नेत्र एवं ईएनटी से संबंधित सामान्य सेवाएं, बीमारियों की स्क्रीनिंग एवं सामान्य प्रबंधन, दंत देखभाल से संबंधी सेवाएं, वृद्धावस्था स्वास्थ्य देखभाल एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। विशेष सेवाओं में स्वच्छ पेयजल की सुविधा, शौचालय की सुविधा, सामान्य मूत्र एवं बलगम की जांच होनी है एवं अनिवार्य दवाओं की उपलब्धता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed