{"_id":"6a022b91c60a56828a07a570","slug":"8664-candidates-to-appear-at-21-centers-for-the-lekhpal-recruitment-examination-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-152235-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: लेखपाल भर्ती परीक्षा में 21 केंद्रों पर बैठेंगे 8664 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: लेखपाल भर्ती परीक्षा में 21 केंद्रों पर बैठेंगे 8664 अभ्यर्थी
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 21 मई को लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले में 8664 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इनके लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं। एक पाली में सुबह 10 बजे से दिन में 12 बजे तक कराई जाने वाली इस परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी।
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों का आवंटन कर दिया गया है। जिन विद्यालयों और महाविद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, उनमें राजकीय महिला पीजी कॉलेज, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, लूर्द्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, एमएएच इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज खालिसपुर तथा श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रमुख हैं।
इसके अलावा सुभाष इंटर कॉलेज, टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर, अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज, हनुमान सिंह इंटर कॉलेज, श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज, शांति निकेतन इंटर कॉलेज, डॉ. एमए अंसारी इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी शती स्मारक महाविद्यालय और नेशनल इंटर कॉलेज को भी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होने वाली परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।