फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   84,056 High School and Intermediate answer sheets were evaluated

Ghazipur News: हाईस्कूल और इंटर की 84056 काॅपियां जांची गई

Tue, 24 Mar 2026 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
84,056 High School and Intermediate answer sheets were evaluated
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य मंगलवार को भी जिले के पांच केंद्रों पर जारी रहा। छठे दिन दोनों कक्षाओं की कुल 84,056 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इनमें हाईस्कूल की 52,859 और इंटरमीडिएट की 31,197 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में 27,114 और शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में 25,745 कॉपियां जांची गईं। वहीं इंटरमीडिएट के तीन केंद्रों राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में 10,813, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 11,834 तथा श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज में 8,550 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इस प्रकार अब तक जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 3,64,806 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed