{"_id":"5cc5da67bdec22072a551caf","slug":"81556470375-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख
विज्ञापन
दुल्लहपुर/कासिमाबाद। रविवार को दिन में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सोनहरा और कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मरदानपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में डेढ़ लाख नगद, दो मारुति वैन सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव में रमेश राम की आइसक्रीम की फैक्टी है। इसके बगल में उन्होंने कर्मचारियों के रहने और बैठने के लिए झोपड़ी डाल रखी है। दिन में करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में वहां खड़ी दो मारुति वैन, दो साइकिल, बिस्तर सहित बैंक का लोन जमा करने के लिए रखा डेढ़ लाख नगद और फैक्ट्री का सामान जलकर राख हो गया। झोपड़ी में बंधे दो मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए। बताया कि घटना की लिखित सूचना थाना को दी। मौके पर पहुंचे हलका लेखपाल जितेंद्र सिंह ने जांच-पड़ताल की।
उधर कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से दो झोपड़ियों में आग लग गई। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन झोपड़ियों में रखा बड़ी मात्रा में अनाज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। मालूम को मरदानपुर गांव निवासी मोहन प्रजापति की दो झोपड़ियों में रविवार को दिन में करीब डेढ़ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी होते ही ग्रामीण मौके की तरफ से दौड़ पड़े। दमकल विभाग को सूचना देने के बाद शोर-शराबा के बीच आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में दस कुंतल गेहूं, चार कुंतल धान सहित गृहस्थी का अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। उधर इसी बीच परजीपाह गांव में गामा राम के ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गांव के कई लोगों के उपला में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।