फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सपा -बसपा गंठबंधन से डर गई है भाजपा

सपा -बसपा गंठबंधन से डर गई है भाजपा

Fri, 11 Jan 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
सपा -बसपा गंठबंधन से डर गई है भाजपा
मुहम्मदाबाद। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को फाटक स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में हुई। जिसमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 63 वां जन्मदिन मनाने तथा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक सिबगतुल्ला अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती का 63 वां जन्मदिन जिले के लंका मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की। कहा कि केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार से जनता का विश्वास उठ गया है। जनता बदलाव के मूड में है। प्रदेश में सपा -बसपा गठबंधन से भाजपा डरी हुई है। उसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सीबीआई का भय दिखाया जा रहा है। श्री अंसारी ने कार्यकर्ताओं से 15 जनवरी को लंका मैदान में आयोजित बहन जी के जन्मदिन समारोह में पहुंचने की अपील की। बसपा के वरिष्ठ नेता सीताराम भारती ने कहा कि बहनजी का 63 वां जन्मदिन ऐतिहासिक होगा। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में ब्लॉक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, वीरेंद्र यादव, मुन्ना राय, फेंकू सिंह यादव, अजय सिंह यादव, गोवर्धन यादव,मुहम्मद जफर खां चन्दा, ओमप्रकाश राम, दिनेश राम, संजय सिद्धार्थ, भोला राम,राकेश यादव, राधा मोहन, रंजय आदि उपस्थित रहे। संचालन बलिराम पटेल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed