{"_id":"5c339a3abdec2256f321a9cd","slug":"81546885690-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद सदस्य का अभिनंदन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद सदस्य का अभिनंदन किया
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। वैश्य समाज मुहम्मदाबाद की ओर से सोमवार को नगर के शाहनिंदा में आयोजित एक समारोह में कांदू हलवाई वैश्य समाज के संरक्षक एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य राधाचरन का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री राधाचरन ने कहा कि देश के विकास में वैश्य समाज का अहम योगदान है। इसी समाज के महात्मा गांधी, राममनोहर लोहिया, लाला लाजपत राय, राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त तथा भामा शाह जैसे महापुरुषों ने राष्ट्र के निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस समाज के लोगों ने सर्वजन हिताय के लिए धर्मशाला, मंदिर, पोखरा आदि का निर्माण कराया। आज उनके वंशज काफी पिछड़े हुए हैं। उनके उत्थान के लिए बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी अति पिछड़ा आयोग का गठन करके कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसके लिए लखनऊ में बड़ी रैली करके इस समाज के लोग अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। इस अवसर पर अति पिछड़ा अति दलित महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमनाथ गुप्ता ने वैश्य समाज के संरक्षक राधाचरन सेठ का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में यह वादा किया था कि सरकार बनने पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोग का गठन कर अति पिछड़े वर्ग के लोगों को अलग से आरक्षण दिया जाएगा लेकिन इस सरकार का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है और वादा पूरा नहीं किया गया। श्री गुप्ता ने उत्तर प्रदेश में छेदीलाल आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग की। इस अवसर पर मद्धेशिया समाज के जिलाध्यक्ष राकेश मद्धेशिया, मनीष गुप्ता, गणेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, विष्णु गुप्ता, अतुल तिवारी, मनोज तिवारी, डब्बू, संदीप चौधरी, सनी गुप्ता, ज्ञानप्रकाश आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कैलाश गुप्ता एवं संचालन राजू गुप्ता ने किया।