फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   समाज को बांटना है भाजपा का एजेंडा

समाज को बांटना है भाजपा का एजेंडा

Sun, 06 Jan 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
समाज को बांटना है भाजपा का एजेंडा
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक लोहिया भवन पर जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार का मुख्य एजेंडा प्रदेश के विकास का न होकर समाज को बांटना है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मुख्य लक्ष्य प्रदेश का विकास था। उनके कार्यकाल में अद्वितीय विकास परियोजना पूर्ण हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दस जनसंपर्क टीम बनाई जाएगी। टीम में शामिल सदस्य सात से लेकर 20 जनवरी तक लोगों से संपर्क कर सपा सरकार के समय के विकास कार्यों और भाजपा द्वारा किए गए वादों और उन्हें पूरा न किए जाने, भाजपा की जाति-धर्म के नाम पर समाज को तोड़ने आदि के संबंध में लोगों को बताएंगे। बताया कि सामाजिक न्याय (वीपी मंडल) पदयात्रा नौ से 24 जनवरी तक गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया में संपन्न होगा। गाजीपुर में इस पदयात्रा का शुभारंभ नौ जनवरी को सरजू पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी बच्चा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, राजीव राजभर, चंदेश्वर यादव, श्यामनारायण यादव, परशुराम बिंद, शाहीद खां, अर्जुन राय, रणजीत यादव, जयहिंद यादव, कमलेश यादव, सुनील यादव, बृजदेव खरवार, प्रभुनाथ, विजय यादव, चंद्रिका यादव, अक्षय यादव, वंशबहादुर, शिवशंकर यादव, दिनेश यादव, शहनवाज खां, राकेश यादव, अमित सिंह, तहसीन अहमद, अरुण कुशवाहा, राजेश गोड़, रामजन्म चौहान, दिनेश यादव, जयराम यादव, रामाशीष यादव, सूर्यमणि यादव, अक्षय कनौजिया, राधेश्याम यादव, बलिराम यादव, संजय कुमार सिंह, केशरी यादव, लड्डन खां आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महासचिव अशोक कुमार बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed