{"_id":"5bfd7a40bdec224171674d02","slug":"81543338560-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर वाराणसी-बक्सर के बीच शुरू हुई नई मेमू ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर वाराणसी-बक्सर के बीच शुरू हुई नई मेमू ट्रेन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
वाली नई मेमू ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-बक्सर के बीच बुधवार को नई मेमू (एमईएमयू) ट्रेन शुरू हो गई। इसको शुरू करने के साथ ही मुगलसराय-वाराणसी पैसेंजर को रद्द कर दिया गया। शाम 6:35 बजे 80 से ज्यादा यात्रियों को लेकर ट्रेन कैंट स्टेशन पहुंची। पहले दिन ट्रेन की कई बोगियां खाली रहीं और स्टेशन पर कोई अधिकारी भी नहीं पहुंचा। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रेेल मंत्रालय से रिमोट के माध्यम से ट्रेन को बक्सर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
ट्रेन संख्या 63229/63230 गुरुवार से दोनों स्टेशनों के बीच नियमित चलेगी। ट्रेन संख्या 63229 बक्सर-वाराणसी एमईएमयू बक्सर से सुबह 6:15 बजे चलेगी व उसी दिन सुबह 9.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 63230 वाराणसी-बक्सर एमईएमयू वाराणसी से शाम 6.25 बजे चलेगी व रात 10 बजे बक्सर पहुंचेगी। दोनों ओर से चौसा, बड़ाकलां हॉल्ट, गहमर, कराहिया हॉल्ट, भदौरा, उसियाखास हॉल्ट, दिलदार नगर, दरौली, जमानिया, धीना, सकलडीहा, कुचमा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), व्यास नगर और काशी स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव होगा।