{"_id":"5beefab1bdec2269525fa0d9","slug":"81542388401-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क खराब, लोगों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क खराब, लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। नगर से जिला मुख्यालय को जाने वाली बेहद खराब सड़क को लेकर तमाम प्रकार की दुश्वारियां झेल रहे दर्जनों गांवों के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। सड़क की तत्काल मरम्मत तथा निर्माण की मांग को लेकर सूर्यभानपुर के ग्राम प्रधान श्रीराम सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने सरहुला रेलवे स्टेशन के पास पोस्टर -बैनर के साथ मुख्य सड़क पर जम कर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर रहे लोगों की नाराजगी साफ झलक रही थी। वक्ताओं ने कहा कि इस खराब सड़क पर रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं। सड़क हादसों में कई जानें चली गईं। थोड़ी सी दूरी तय करने में घंटों लग जाते हैं। शासन प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह हो गया है। बाद में एसडीएम जमानिया के आश्वासन के बाद आंदोलन 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया।
दिलदानगर तथा आसपास क्षेत्र के दर्जनों गांवों के निवासी सुबह करीब 10 बजे सरहुला रेलवे स्टेशन के पास जुटने लगे। देखते ही देखते संख्या बढ़ती गई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा में सपा के रणजीत सिंह यादव ने कहा कि जिला मुख्यालय को जाने वाली मुख्य सड़क वर्षों से खराब हालत में है। अगर अब इस सड़क पर अतिशीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो आगे आंदोलन को चक्का जाम में तब्दील कर दिया जाएगा। समाजसेवी हरिओम सिंह यादव ने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों, विभाग के उच्चाधिकारियों तथा जिलाधिकारी को कई बार लिखित पत्र देकर मांग किया गया था, लेकिन उदासीनता के चलते इस सड़क पर निर्माण कार्य नहीं कराया गया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। सड़क की वजह से आए दिन हो रही तमाम प्रकार की परेशानियों से निजात मिलनी चाहिए। सड़क से जुड़े दर्जनों गांव के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आने जाने में घंटों का समय लग जाता है। राहगीर हमेशा गिरकर घायल हो जा रहे है। दोपहर बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे जमानिया के उपजिलाधिकरी विनय कुमार गुप्ता को मांग पत्र सौंपा गया। उन्होंने 15 दिनों के भीतर सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। लोगों ने कहा कि अगर इस वादे पर अमल नहीं किया जाता है तो आगे जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कृष्ण मुरारी राय, शिवानन्द गुप्ता, अजय तिवारी, विनोद, रामअवध, राम प्रताप, मुलायम यादव, रिशु यादव, सुभाष राम, सुभाष राजभर, स्वरूप राम, अमरनाथ सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इनसेट..
युवाओं में दिखाई दिया अधिक गुस्सा
दिलदारनगर। सरहुला के पास हुए धरना- प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों में युवाओं की संख्या अधिक थी, जिनके चेहरे पर खराब सड़क को लेकर काफी गुस्सा झलक रहा था। हाथों में पोस्टर- बैनर लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे थे। वह जोर -जोर से नारा लगा रहे थे कि इस सड़क का देखो तमाशा- अपने जीवन की छोड़ दो आशा। ‘ दुर्घटना का यही प्रतीक- सड़क की हालत नहीं है ठीक’। ‘क्षेत्रवासी करें इंतजार-यह सड़क कब बनाएगी सरकार’।
विज्ञापन
इनसेट..
पूरी सड़क पर दिखते हैं सिर्फ गड्ढे
दिलदारनगर। जिला मुख्यालय जाने के लिए दिलदारनगर- सरहुला- नगसर- सुहवल- ताड़ीघाट होते हुए गाजीपुर तक की दूरी करीब 22 किलोमीटर है। पूरी सड़क पर छोटे बड़े गढ्ढे है। कहीं- कहीं सड़क ही गायब हो गई है। इस मार्ग पर करीब 22 गांव पड़ते हैं, जहां के ग्रामीण इस खराब सड़क की वजह से हमेशा परेशानी में रहते हैं। आए दिन कोई घायल होता है, तो कही किसी के मौत की खबर आती है। गाड़ियां खराब होती रहती हैं और जाम की हालत झेलना पड़ता है। पूरी दूरी तय करने में आधा घंटा की बजाय दो घंटे से भी अधिक समय लग जाता है।