{"_id":"5bdf2be2bdec2269807e0703","slug":"81541352418-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद को मिलेगी संचार क्षेत्र की सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद को मिलेगी संचार क्षेत्र की सभी सुविधाएं
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को जनपद में संचार से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने पहले पीरनगर दूरसंचार केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय संचार कौशल विकास प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। फिर जमानियां तहसील के सरैया ग्राम में समग्र संपूर्णता से सुसज्जित पांच स्मार्टपुर गांवों सरैंया, करहियां, भीमापार, दुल्लहपुर और सराय मुबारक का लोकार्पण किया। यहीं पर भव्य शिलापट्ट का अनावरण किया। सभाओं में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। बीएसएनएल को लोकप्रिय बनाने पर जोर देते हुए कहा कि बहुत जल्द फाईव-जी सेवा प्रदान करने की तैयारी की जा रही है।
पीरनगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठान में युवाओं को शिक्षण और प्रशिक्षण की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पूरे देश में इस तरह के 10 प्रतिष्ठान खोले जा रहे हैं। यहां 30-30 प्रशिक्षुओं के दो बैच आप्टिकल फाईवर एवं ब्राडबैंड के चलाए जा रहे हैं। कहा कि आज भारत संचार निगम लिमिटेड संचार के क्षेत्र में पूरे देश में उत्कृष्ट और विश्वसनीय सेवा दे रही है। इस मौके पर सदर विधायक संगीता बलवंत, रवीकांत उप महानिदेशक संचार रोशनी सोहनी, मुख्य महाप्रबंधक महेंद्रपति, प्रधान महाप्रबंधक केपी सिंह, आशुतोष गुप्ता, टीडीएम साकेत वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सुहवल संवाददाता के अनुसार, संचार मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, रोजगार, मनोरंजन तथा वित्तीय सेवाओं सहित दैनिक जीवन के प्रत्येक आवश्यकताओं से समग्र संपूर्णता से सुसज्जित पांच स्मार्टपुर गांवों का लोकार्पण करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान ने दुनिया में हैसियत का पैमाना बदल दिया है। लोगों की हैसियत आज कम्युनिकेशन आधारित हो चुकी है। इंटरनेट के जुड़ाव से हैसियत का अंदाजा लगाया जाने लगा है। जनपद के 10 गावों सरैया (जमानियां), जमुआव (करंडा), करहिया, सायर (भदौरा), सराय मुबारक (मरदह), दुल्लहपुर (जखनियां), पारा (मनिहारी), चक अब्दुल बहाव (गाजीपुर सदर), नायकडीह, भीमापार (सादात) में डीईएफ (डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन) द्वारा नोकिया के सहयोग से तैयार पांच स्मार्टपुर गांवों की सेवाएं शुरू हो गई। शेष अन्य पांच गांवों में भी इस सुविधा को अतिशीघ्र चालू कर दिया जाएगा। मौके पर डीईएफ की सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर मेघना मैथ्यूज, नोकिया के प्रबंधक अमित मारवा, जिलाधिकारी के बाला जी, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, ओमप्रकाश राय, शशिकांत शर्मा, रास बिहारी राय, विनोद गुप्ता, गुड्डू प्रधान, अनिल पांडेय, नोकिया के राहुल चौधरी, तान्या भट्ट आदि मौजूद रहे। संचालन हरिनारायण हरीश ने किया।