{"_id":"5bdc8f6abdec2269637c2272","slug":"81541181290-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए दूकानदारों ने सड़क जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए दूकानदारों ने सड़क जाम किया
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद(गाजीपुर)। तहसील तिराहा पर शुक्रवार की देर शाम एक पुलिस कर्मी ने चाय की दुकान पर काम कर रहे नौकर की पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर दुकानदार ने बिना वर्दी के आए पुलिस कर्मी को पीट दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और दुकान पर बैठ कर चाय पी रहे एक युवक को पकड़ कर थाना ले आयी। इससे नाराज दुकानदारों ने कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष के जांच कर कार्रवाई करने की बात कहने पर जाम समाप्त हुआ।
तहसील तिराहा स्थित पंकज मद्वेशिया की चाय और मिठाई की दुकान है। शाम को सादे कपड़ों में थाना का एक पुलिस कर्मी वहां पहुंचा। दुकान पर काम कर रहे नौकर को बुला कर उससे परिवार के संबंध पूछताछ करने के बाद उसे एक थप्पड़ मार दिया। उसकी इस हरकत से दुकानदार हतप्रभ रह गया। वह यह सोचकर कि कोई बाहरी युवक है गुस्सा होकर दुकानदार ने उसकी पिटाई कर दी। जानकारी होते ही पुलिस दुकान पर पहुंची और वहां चाय पी रहे एक युवक को घसीटती हुई थाना ले आई। इस घटना से आक्रोशित तिराहा के दुकानदारों ने कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर करीब छह बजे सड़क जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने पकड़े गए युवक को छोड़ दिया। दुकानदारों ने उसके छूटने की जानकारी होने पर जाम समाप्त कर दिया। इस संबंध में सीओ चंद्रपाल वर्मा ने बताया कि इसकी जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।