फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रिटायर फौजी ने किया आत्महत्या का प्रयास

रिटायर फौजी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Wed, 31 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
रिटायर फौजी ने किया आत्महत्या का प्रयास
जमानिया(गाजीपुर)। पत्नी के खाते से दो लाख 95 हजार रुपये निकाल लिए जाने और कार्रवाई न होने पर क्षुब्ध रिटायर फौजी ने मंगलवार को कोतवाली परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। उसने ब्लेड से शरीर के कई हिस्सों पर वार कर अपने शरीर को खून से लाल कर दिया। इससे कोतवाली में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से ब्लेड छीना और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी रिटायर फौजी और किसान रामध्यान यादव की पत्नी प्रतिमा देवी का यूनियन बैंक शाखा में खाता है। बीते 31 मार्च को फर्जी तरीके से उसके खाता से दूसरे के खाते में दो लाख 95 हजार रुपये ट्रांसफार्मर कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर रामध्यान बैंक पहुंचे और अधिकारियों से पैसा के संबंध में पूछताछ की। स्पष्ट जवाब न मिलने पर वह कोतवाली में बैंक अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस भी मामले में हीलाहवाली करती रही। कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाने के साथ ही वह कोतवाली का चक्कर लगाता रहा। उसने अधिकारियों को पत्रक सौंप आत्मदाह दी धमकी भी दी थी। बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले को लेकर गंभीर नहीं हुए। इसी मामले को लेकर वह फिर अपनी गाय के साथ कोतवाली पहुंचा। कोतवाल के कहीं चले जाने से नाराज होकर दिन में करीब 12.30 बजे परिसर में स्थित मंदिर के पास अपने शरीर पर ब्लेड से वार करने लगा। जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिसकर्मियों की उस पर नजर पड़ी तो उससे ब्लेड को छीना। खून को रोकने के लिए पट्टी बांधी। इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी एवं सीओ जमानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और रामध्यान को समझाया। इस दौरान उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर नए सिरे से जांच कर पीड़ित की मदद करने का प्रयास किया जा रहा है और उसकी मांगों को गंभीरता से लिया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। जबकि स्थानीय पुलिस का कहना है इस मामले में पूर्व में जांच कर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। जिलाधिकारी के आदेश पर पुन: जांच की जा रही है। पीड़ित रामध्यान का आरोप है कि मंगलवार की सुबह भी वह इसी मामले को लेकर अपनी गाय के साथ कोतवाली पहुंचा था। लेकिन कोतवाल उसके साथ गाली-गलौज कर सरकारी वाहन से कहीं चले गए। इससे निराश होकर वह बजार से ब्लेड खरीदकर ले आया और आत्महत्या करने की नियत से मंदिर के अंदर जा कर ब्लेड से हाथ पैर पेट पर ताबड़तोड़ वार करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घायलावस्था में उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed