{"_id":"5bccbe9bbdec22696b238aee","slug":"81540144795-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर अपलोड कराने में होने वाली असुविधा के बारे में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर अपलोड कराने में होने वाली असुविधा के बारे में जानकारी दी
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। दवा विक्रेता संघ की आमसभा गोलाघाट में रविवार को हुई। इसमें मुख्य अतिथि रमेश माहेश्वरी ने दवा व्यवसाय, ड्रग लाइसेंस और ड्रग एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही पुराने लाइसेंस को पोर्टल पर अपलोड कराने पर होने वाली असुविधा के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर राजेश राय ने उपस्थित सदस्यों से एकजुटता का परिचय देने की अपील करते हुए कहा कि नई संस्था के सहयोग के लिए आगे आएं। बलिया से आए राजेन्द्र सिंह ने गाजीपुर के केमिस्टों को आश्वासन दिया कि वह हमारे हर संघर्ष में पूर्ण सहभागिता निभाएंगे। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी केडिया, सुनील श्रीवास्तव, रवि केडिया, वीरेन्द्र यादव, अश्विनी राय, देवेन्द्र प्रताप सिंह, कमाल राणा, अतीक, नन्हे भाई, नवीन राय, शंकरशरण शर्मा, शादाब आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ज्योति भूषण चौरसिया तथा संचालन बृजेश कुमार पांडेय ने किया।