फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लखनऊ के गोमतीनगर की घटना ने कानून व्यवस्था की खोली पोल

लखनऊ के गोमतीनगर की घटना ने कानून व्यवस्था की खोली पोल

Tue, 02 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर की घटना ने कानून व्यवस्था की खोली पोल
गाजीपुर। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में एनकाउंटर राज खत्म करो आदि सवालों को लेकर तुलसी सागर स्थित पार्टी कार्यालय से सोमवार को मार्च निकाला। विभिन्न रास्तों से होता हुआ मार्च सरजू पांडेय पार्क पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने राजधानी के गोमतीनगर इलाके में एपल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर की गई हत्या को योगी के एनकाउंटर राज का परिणाम बताते हुए घटना की कड़ी निंदा की। कहा कि इस घटना ने सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिस को दी गई छूट ने विवेक की जान ली है। प्रदेश सरकार को उसकी जवाबदेही लेनी होगी। प्रदेश में तमाम फर्जी एनकाउंटर की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए उन्होंने विवेक के हत्यारों को सजा दिलाने पर जोर दिया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिसे नागरिकों की जानमाल की हिफाजत का जिम्मा है वही निर्दोषों की जान ले रहा है। इस घटना से पुलिस प्रशासन को सबक सिखाने की जरूरत है। हत्यारे पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने भर से बात नहीं बनेगी। उन्हें जल्द से जल्द सजा दी जानी चाहिए। इस अवसर पर योगेंद्र प्रताप भारती, बुच्चीलाल, अमरनाथ पासवान, नंदकिशोर बिंद, आजाद यादव, रविंद्र, सूरज, योगेश, प्रमोद कुशवाहा, धीरेंद्र बिंद, बालकरन कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किया। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed