फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बंदी को सफल बनाने की रणनीति बनाई

बंदी को सफल बनाने की रणनीति बनाई

Sun, 09 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बंदी को सफल बनाने की रणनीति बनाई
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक पीरनगर स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को हुई। इसमें पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की मूल्यवृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में 10 सितंबर को आयोजित भारत बंद कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि सभी ब्लाकों में ब्लाक अध्यक्षों के नेतृत्व में ब्लाक स्तर पर भारत बंद शांतिपूर्वक ढंग से कराया जाएगा। जिला मुख्यालय के कांग्रेसजन सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्र होंगे और यहीं से मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर शहर में भ्रमण कर लोगों से भारत बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील करेंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने बताया कि बंदी को व्यापार मंडल का समर्थन मिला है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आब्जर्वर के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, अहमद जमाल जैदी, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, रविकांत राय, अजय सिंह, राजीव कुमार सिंह, मोहम्मद राशिद, आशुतोष गुप्ता, जनक कुशवाहा, बटुकनारायण मिश्र, सतिराम सिंह, फरीद गाजी, हनुमान सिंह, लाल साहब यादव, आनंद कुमार राय, गिरजादत्त दुबे, राजेश श्रीवास्तव, सुनीता, माधवकृष्ण, जयराम सिंह, शबीउल हसन, सीताराम राय, विनोद कुमार सिंह, मोहन चौहान, देवनारायण सिंह आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री मो. राशिद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed