फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नई बाजार-देवैथा मार्ग पर जलभराव

नई बाजार-देवैथा मार्ग पर जलभराव

Sat, 04 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
नई बाजार-देवैथा मार्ग पर जलभराव
जमानिया (गाजीपुर)। नई बाजार-देवैथामार्ग की हालत बद से बदतर हो गयी है। करीब आठ किमी लंबे इस मार्ग पर छह किमी पानी लगा हुआ है। इससे ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंधुतालुका के नई बाजार, गायघाट, रायपुर, अभईपुर, ताजपुर, दाउदपुर, धुस्का, महली, नरसिंहपुर, देवढ़ी, रइमला, खड़ैचा, करमहरी, देवैथा आदि गांवों को जोड़ता है। करीब डेढ़ दर्जन से भी अधिक गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क उपेक्षा के कारण अपने दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। मार्ग पर बड़ी-बड़ी गिट्टी होने के कारण वाहन ही नहीं पैदल चलना भी दुश्वार था। इसके बाद हुई बारिश ने रही सही कसर पूरी कर दी। मार्ग पर शुरुआत से आखिर तक पिच कहीं नहीं है। दूर-दूर तक सिर्फ गिट्टियां ही नजर आती हैं। अब बारिश हो जाने से सड़क पर गंदा पानी ही दिखाई दे रहा है। मुख्य मार्ग होने के कारण ग्रामीण आने जाने को विवश हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जन प्रतिनिधि का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। मालूम हो कि पूर्व की सपा सरकार ने इस सड़क को बनवाने के लिए धन स्वीकृत कर दिया था। चुनाव से पहले सड़क पर गिट्टी नई बाजार से खड़ैचातक पड़ गयी थी लेकिन सत्ता बदली नये निजाम आये तो कार्य ही बंद हो गया। काफी दिनों तक पैसा के अभाव में काम बंद रहा। फरवरी-मार्च में पैसा आया तोकाम पुन: शुरु हुआ लेकिन खडैचा से रइमला तक ही पिच हुआ था। किन्हीं कारणों से कार्य अधर में लटक गया। इस संबंध में जेई सुभाष ने बताया कि इस मार्ग पर धन आया और इस सड़क पर काम भी लग गया था लेकिन इस सड़क को सीआरएफ के तहत चौड़ीकरण कराने के लिए विधायक का प्रयास किया जा रहा था जो किन्हीं कारणों से असफल हो गया। इसी बीच सड़क पर स्वीकृत धनराशि भी वापस चली गयी। इस कारण से यह सड़क अधर में फंस गई है। इसका प्राक्कलन बनाकर पुन: शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर जल्द ही सड़क पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में स्थानीय विधायक सुनीता सिंह ने बताया कि देवैथा-नई बाजार मार्ग पर पैनी निगाह बनी हुई है। इसके लिए लगातार लिखा जा रहा है। इस सड़क को राज्य सड़क निधि से स्वीकृत कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बरसात के बाद किसी भी स्थिति में इस सड़क पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed