फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अध्यापकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू

अध्यापकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू

Fri, 03 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अध्यापकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू
गाजीपुर। जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत ऐसे अध्यापकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जहां उनकी संख्या मानक से अधिक है। इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए सभी ब्लॉकों से विद्यालयवार अध्यापकों और बच्चों की सूची जिला स्तर पर मंगाई जा चुकी है। इसकी भनक लगते ही प्रभावित अध्यापकों के कान खड़े हो गए हैं। अपने स्थान पर यथावत बने रहने के लिए सिफारिश का दौर शुरू हो गया है। महिलाओं को अपने ब्लॉक में ही समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 1953 प्राथमिक और 802 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राथमिक स्तर पर 30 बच्चों पर एक अध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर 35 बच्चों पर एक अध्यापक की तैनाती होनी चाहिए। वर्तमान में दोनों स्तर पर विद्यालयों की स्थिति उससे भिन्न है। जिले के आधा दर्जन ब्लॉक देवकली, सैदपुर, सादात, जखनिया, बिरनो, सदर, मरदह ऐसे हैं जहां अधिकांश विद्यालयों पर छात्रों की संख्या के मानक के अनुसार अध्यापकों की संख्या अधिक है, जबकि कई ब्लॉक ऐसे हैं जहां छात्रों के मानक के अनुसार अध्यापक कम हैं। इस विसंगति को दूर करने के लिए सरकार की ओर से समायोजन करने का कदम उठाया गया है। अन्य ब्लॉक की स्थिति यह है कि तमाम विद्यालय एकल हैं जहां अध्यापक हैं वहां सिर्फ एक या दो हैं। ऐसे ब्लॉकों में भांवरकोल, भदौरा, बाराचवर, जमानिया, रेवतीपुर और कासिमाबाद शामिल हैं। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि समायोजन की प्रक्रिया पूरा होने पर अध्यापकों की संख्या छात्रों के मानक के अनुसार पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed