{"_id":"5a185d384f1c1b96698b50ae","slug":"81511546168-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे आगे रहा वंशनारायण यादव का चेतक सूर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे आगे रहा वंशनारायण यादव का चेतक सूर्या
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। स्थानीय गांव में धनुष यज्ञ मेला के मौके पर हुबारम बाबा मैदान में गुरुवार की शाम अंतरप्रांतीय चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दिलदारनगर के वंशनारायण यादव का चेतक सूर्या सबसे आगे रहा। बिहार के चौसा गोला के वीरेंद्र यादव का चेतक पवन दूसरे एवं रामपुर रेवतीपुर के नागा राय पहलवान का चेतक बादल तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में कुल 18 चेतकों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल तीन वर्ग में विभक्त था। प्रत्येक वर्ग चार-चार राउंड का था। हर वर्ग में 6-6 चेतकों ने भाग लिया। फाइनल चक्र के लिए प्रत्येक वर्ग से प्रथम एवं द्वितीय दो-दो चेतकों का चयन किया गया। फाइनल राउंड में कुल छह चेतकों ने प्रतिभाग किया। इसके पहले मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी सचिदानंद राय चाचा ने संत मानदास बाबा एवं हुबारम बाबा के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल राय, दुर्गाप्रसाद पांडेय, मोती यादव, अमित कुमार पांडेय, रामअवध कुशवाहा, प्रेमशंकर गुप्ता, अंकित यादव, बब्बन यादव, जिवेंद्र नारायण शुक्ला, विजयशंकर पाल, विनोद गुप्ता, उदयनारायण राय, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष अक्षय राय, दुर्गेश, शिवप्रकाश राय, डब्बू राय, मंडल अध्यक्ष मेठ बिंद, गंगासागर कश्यप आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सईद मास्टर, प्रभाकांत मिश्रा, संत राय, अशोक यादव एवं उद्घोषक की भूमिका पूर्व प्रधान प्रेमशंकर गुप्ता ने निभाई।