फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मांगे पूरा होने तक जारी रहेगा कलम बंद हड़ताल

मांगे पूरा होने तक जारी रहेगा कलम बंद हड़ताल

Mon, 30 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
मांगे पूरा होने तक जारी रहेगा कलम बंद हड़ताल
गाजीपुर। मानदेय वृद्धि को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन का कलम बंद हड़ताल सोमवार को 39वें दिन भी आरटीआई परिसर में जारी रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशा पटेल ने कहा कि मांग पूरा होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष संज्जू यादव ने का कहा पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी एवं सहायिका बहने एक होकर संघर्ष कर रही है, सफलता अवश्य मिलेगी। जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान ने लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए पुलिस अत्याचार की आंखों देखी कहनी सुनाते हुए कहा कि सुबह 11 बजे से लेकर रात 11 बजे ताक पुलिस ने छ: बार लाठीचार्ज किया। दो बार पानी का बौछार किया। बावजूद इसके लोग आंदोलन से पीछे नहीं हटे। जिला संरक्षक सूरज प्रताप सिंह ने कहा कि अगर नगर निकाय चुनाव से पूर्व हमारे मानदेय में वृद्धि नहीं हुई तो इसका दुष्परिणाम सरकार को भुगतना होगा। धरना में सगुन, गीता, आरती, संयोगिता, नवसीन, निशा, नीलम, रमा, रिंकू, सीता, पूनम, सीमा, रीता, कंचन, इन्दू, रीना आदि मौजूद रहीं। दुबिहा संवाददाता के अनुसार बाराचवर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आठवें दिन भी मानदेय वृद्धि को लेकर कलम बंद धरना जारी रखा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा की जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक हमरा धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर संघ की ब्लाक अध्यक्ष संगीता सिंह, रेनू सिंह, शशिकला, ऊषा पाल, शर्मिला, मीरा, आरती, ऊषा जायसवाल, प्रतिभा, शैल कूमारी, इंदूमती, गीता पांडेय, मंजू मनोज, सावित्री, गीता, आशा सिहं, सरोथ गुप्ता, निर्मला, चिंता, रजनी चौहान, रंजू यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं। नंदगंज संवाददाता के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं जुलूस लेकर देवकली ब्लाक परिसर में पहुंची और धरना दिया। मांगे पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष हीरा देवी, आशा यादव, पदमावती, नीलम सिंह, शीला देवी, उर्मिला, रेनू सिंह, सायमा खातून, मुर्शिदा बानो, भानूमति , मालती देवी, सुषमा यादव, अनिता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed