{"_id":"59e3a44c4f1c1b72548b7853","slug":"81508090956-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिया प्रत्येक दिन मरीज के बेड की बेडशीट बदलने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिया प्रत्येक दिन मरीज के बेड की बेडशीट बदलने का निर्देश
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी ने शनिवार की देर रात जिला और महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन कक्ष के साथ सभी वार्डों का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का हाल भी जाना। डीएम ने प्रतिदिन बेडशीट बदलने के साथ ही बर्न वार्ड में मरीज के साथ एक व्यक्ति के रहने का निर्देश दिया।
डीएम के बालाजी रात करीब 10 बजे सीएमओ डॉ. गिरीशचंद्र मौर्या के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण करने के साथ मरीजों से अस्पताल प्रशासन की ओर से उपलब्ध होने वाली दवाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। मरीजों से दवाओं और भोजन की भी जानकारी ली। साथ ही वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स को बेड का चादर नियमित बदलवाने के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने बर्न वार्ड, एनआरसी, कार्डियो वार्ड का निरीक्षण करने के साथ ही मरीजों और उनके परिजनों से बात की। निरीक्षण के बाद उन्होंने सीधे महिला अस्पताल के एसएनसीयू पहुंचकर सुविधाओं का हाल जाना। साथ ही महिला सीएमएस को साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने का निर्देश दिया। परिसर में लगे पानी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सीएमओ डॉ. गिरीशचंद्र मौर्या को अस्पताल को गोराबाजार स्थित नए अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्देश दिया। डीएम के रात्रिकालीन औचक निरीक्षण की जानकारी होते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।