फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पूतला दहन कर जताया विरोध

सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पूतला दहन कर जताया विरोध

Thu, 17 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पूतला दहन कर जताया विरोध
गाजीपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को औरेय्या जाते समय उन्नाव जिले की पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी होते ही कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश की सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। देश एवं प्रदेश में लोकतंत्र खतरे में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में विरोधियों की आवाज दबाई जा रही है। सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। विरोधी नेताओं पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। लोकतांत्रिक मर्यादा का हनन हो रहा है। औरेय्या में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सपा के प्रत्याशी कल्लू यादव को नामांकन करने से रोकने की कोशिश कर लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया गया। कहा कि भाजपा के लोग जनता के बीच जाने में घबड़ा रहे हैं। जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूूर्व सीएम की गिरफ्तारी को एक अलोकतांत्रिक और तानाशाही पूर्ण रवैया है। भाजपा की योगी सरकार विरोधियों का दमन कर रही है। फर्जी ढंग से फर्जी मुकदमे फंसाने का काम किया जा रहा है। कहा कि यदि प्रदेश सरकार के इशारे पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को फंसाने की साजिश बंद नहीं हुई तो सपा आंदोलन के लिए विवश होगी। मीडिया प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रदेश आंदोलन के रास्ते पर चल पड़ा है। जब-जब इस देश एवं प्रदेश में किसी तानाशाह ने सर उठाया है। समाजवादियों ने अपने संघर्षों की बदौलत उसका फन कुचलने का काम किया है। इस मौके पर सुधीर यादव, रामधारी यादव, सदानंद यादव, दिनेश यादव, तहसीन अहमद, चंद्रिकव यादव, राहुल सिंह, अमला यादव, राकेश यादव, विजय यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रणजीत यादव के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैए का विरोध करते हुए प्रदेश के सीएम का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस मौके पर अनिल यादव, रमेंद्र यादव, राजू लाल, दुर्गेश, राजेश, संदीप, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed